भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Edited By Shivam, Updated: 17 Oct, 2019 07:16 PM

two died and three injured in road accident

बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खरखौदा के सीएचसी में लाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी...

सोनीपत (पवन राठी): बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खरखौदा के सीएचसी में लाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के आसौदा निवासी 28 वर्षीय रवि अपने चचेरे भाई 32 वर्षीय जगदीप व अपने तीन अन्य साथी मंगोलपुरी, दिल्ली निवासी 22 वर्षीय अक्षय, बक्करवाला, दिल्ली निवासी 28 वर्षीय अनिल, सुलतानपुर,दिल्ली निवासी 27 वर्षीय रमेश सांकल के साथ कार में सवार होकर खरखौदा से बरोणा गांव की तरफ जा रहे थे। रात करीब पौने 11 बजे जब वह अपनी कार से खरखौदा बरोणा के बीच में पहुंचे तो किसी कारण संतुलन बिगडऩे से कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में अनिल, रमेश और रवि की मौत हो गई, जबकि अक्षय और जगदीप को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!