Kaithal News : हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब मिलीं राजौंद की नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Jun, 2026 09:01 PM

kaithal news major action by haryana government rajaund s naib tehsildar suspen

हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में राजौंद की नायब तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने नायब तहसीलदार स्नेह लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं देने पर की गई। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा हाल ही में राजौंद तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार स्नेह लता अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही मौके पर पहुंचे लोगों की शिकायतों और लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिसमें जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही सामने आई।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!