नूंह में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे की मौके पर मौत

Edited By Isha, Updated: 30 May, 2026 08:15 AM

speeding i20 car violently crashes into a bike

जिले के पुन्हाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल बन गया

नूंह(अनिल मोहिनिया):  जिले के पुन्हाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ख्वाजलिक निवासी फकरू पुत्र फजरू अपनी मां समीना व पत्नी नूरजहां के साथ बाइक पर सवार होकर सिकरावा से पुन्हाना की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुन्हाना पहुंचने से पहले ईंट भट्टे के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि फकरू और उसकी मां समीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल आई-20 कार को मौके से बरामद कर थाने पहुंचा दिया है। हालांकि कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार में मृतक फकरू ही कमाने वाला था जिसके सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था अब परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!