यमुनानगर में दुखद हादसा: गूंगा माड़ी के पास कांवड़ शिविर में कांवड़िए ने तोड़ा दम,  हार्ट अटैक होने की आशंका

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2026 01:54 PM

kanwariya dies at kanwar camp near gunga madi

यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव नाचरौन में गूंगा माड़ी के पास कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में ठहरे कुरुक्षेत्र के एक कांवड़िए की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तंगौर

कुरुक्षेत्र(कपिल शर्मा): यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव नाचरौन में गूंगा माड़ी के पास कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में ठहरे कुरुक्षेत्र के एक कांवड़िए की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तंगौर, तहसील शाहाबाद निवासी गुरमीत सिंह (37) के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह अपने साथी धर्मपाल के साथ बाइक पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था। देर रात दोनों नाचरौन के पास कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में आराम करने के लिए रुक गए और वहीं सो गए।

सुबह करीब छह बजे धर्मपाल की नींद खुली तो उसने गुरमीत को जगाने का प्रयास किया। कई बार आवाज देने और उठाने की कोशिश के बावजूद गुरमीत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पास जाकर देखने पर उसका शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। इसके बाद शिविर में मौजूद अन्य कांवड़ियों को इसकी जानकारी दी गई।

हार्ट अटैक की आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कांवड़ियों ने नाचरौन के सरपंच को सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद गुरमीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को रादौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गुरमीत की मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार में पसरा मातम
गुरमीत की अचानक हुई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि वह अपने साथी के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहा था। रात में आराम करने के लिए शिविर में रुके गुरमीत की सुबह मौत हो गई। घटना से साथी कांवड़िए भी स्तब्ध हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!