हरियाणा CET पास युवाओं की बढ़ी मुश्किलें, पानीपत के अभ्यर्थी ने CM सैनी को पत्र लिखकर की ये बड़ी मांग... जानें क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2026 03:30 PM

haryana cet pass candidates are facing increasing difficulties

हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास कर चुके बेरोजगार युवाओं को सरकार की ओर से घोषित लाभ देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठी है। पानीपत निवासी और CET क्वालिफाइड अभ्यर्थी युवराज सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री ना

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास कर चुके बेरोजगार युवाओं को सरकार की ओर से घोषित लाभ देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठी है। पानीपत निवासी और CET क्वालिफाइड अभ्यर्थी युवराज सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।

युवराज सिंह मारवाह के अनुसार, एक ई-पेपर में CET पास युवाओं को मिलने वाले लाभों के संबंध में प्रकाशित जानकारी में योजना की संभावित कार्यान्वयन तिथि 1 नवंबर 2026 बताई गई थी। हालांकि, उनका कहना है कि 2 नवंबर तक भी अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन, पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और योजना को लागू करने से संबंधित निर्देश स्पष्ट नहीं हुए हैं।

हजारों युवाओं को आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में युवराज सिंह मारवाह ने कहा कि हरियाणा में बड़ी संख्या में शिक्षित और बेरोजगार युवा CET उत्तीर्ण कर चुके हैं। ऐसे अभ्यर्थी सरकार की ओर से घोषित लाभों के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं होने के कारण युवाओं के बीच पात्रता, आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस विषय में जल्द से जल्द आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को योजना से संबंधित पूरी जानकारी मिल सके और वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकें।

पात्रता, आर्थिक सहायता और समयसीमा स्पष्ट करने की मांग
युवराज सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों से पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए बिना देरी आधिकारिक गाइडलाइन जारी करना, पात्रता के स्पष्ट मानदंड निर्धारित करना, आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक करना, आर्थिक सहायता सहित घोषित अन्य लाभों की स्थिति स्पष्ट करना और योजना के क्रियान्वयन की निश्चित समयसीमा बताना शामिल है।

उन्होंने आग्रह किया कि पात्र बेरोजगार युवाओं को किसी भी प्रकार की सूचना संबंधी अस्पष्टता या प्रक्रियागत देरी के कारण उनके लिए निर्धारित लाभों से वंचित नहीं रहना पड़े। साथ ही, योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां आधिकारिक माध्यमों से उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को अलग-अलग स्रोतों पर निर्भर न रहना पड़े।

मीडिया संस्थानों से भी उठाई आवाज
CET पास युवाओं की समस्या को सामने लाने के लिए युवराज सिंह मारवाह ने STV हरियाणा न्यूज़ सहित अन्य जिम्मेदार मीडिया संस्थानों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मीडिया इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष उठाए, ताकि अभ्यर्थियों की चिंताओं पर ध्यान दिया जा सके और उन्हें समय पर आधिकारिक जानकारी मिल सके।

पानीपत के CET अभ्यर्थी ने की मुख्यमंत्री से अपील
युवराज सिंह मारवाह ने पत्र में अपना परिचय पानीपत, हरियाणा के CET उत्तीर्ण अभ्यर्थी के रूप में दिया है। उन्होंने स्वयं सहित प्रदेश के अन्य बेरोजगार युवाओं के हित में मुख्यमंत्री से मामले पर संज्ञान लेने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!