यमुनानगर में CM फ्लाइंग का छापा: मिठाइयों के लिए सैंपल, नकली फूड इंस्पेक्टर की वसूली को लेकर अलर्ट जारी

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2026 08:20 PM

cm flying squad raids yamunanagar alert issued for recovery of samples for swee

हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त रेड से मिठाई विक्रेताओ में हड़कंप मच गया। इन दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के अलग-अलग तीन इलाकों में की गई रेड के

यमुनानगर(सरेन्दर): हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त रेड से मिठाई विक्रेताओ में हड़कंप मच गया। इन दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के अलग-अलग तीन इलाकों में की गई रेड के दौरान मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि हरियाणा सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर तीन दुकानों पर रेड की गई है। और तीनों जगह से सैंपल लिए गए हैं, जो लेबोरेटरी में भेजे जाएंगे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्यौहारी सीजन में मिलावटी व घटिया मिठाइयां बिकने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी दौरान एक फूड सप्लाई विभाग का नकली इंस्पेक्टर भी विभिन्न दुकानों पर जाकर लोगों से वसूली कर रहा है ,इस तरह की चर्चाएं भी सामने आई, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डॉक्टर गुलाब सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास भी इस तरह की बातें आई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की की किसी के बहकावे में ना आए। इस तरह का कोई भी व्यक्ति विभाग का अधिकारी बताकर आपके पास आता है तो उसकी पहचान ले।
 
 त्यौहारी सीजन में नकली व घटिया मिठाइयां बेचना आम हो गया है, इसी को लेकर हरियाणा सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त रेड सामने आई है, देखना होगा उनके सैंपल में क्या लैबोरेट्री की रिपोर्ट आती है उसके बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!