Haryana: 6 महीने से चक्कर कटवा रहा था पटवारी का सहायक, 10 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2026 07:59 PM

patwari assistant arrested red handed while accepting a bribe of rs 10 000

हरियाणा के यमुनानगर के व्यासपुर तहसील में एक पटवारी का सहायक जमीन की तकसीम का इंतकाल करने के लिए 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। हरियाणा विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत की 10000 की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के व्यासपुर तहसील में एक पटवारी का सहायक जमीन की तकसीम का इंतकाल करने के लिए 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। हरियाणा विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत की 10000 की राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

हरियाणा विजिलेंस के इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कृषि योग्य 63 कैनल 17 मरले भूमि है ,जिसका तक्सीम का इंतकाल करवाना था। वह पिछले 6 महीने से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। अब जब पटवारी को मिले तो उसने अपने सहायक नरेंद्र को मिलने के लिए कहा।

नरेंद्र ने इसके लिए 14000 रुपए रिश्वत की मांग की ।4000 तभी दे दिए गए थे, और बाकी  10000 की राशि देने के लिए आज का समय निश्चित हुआ। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने हरियाणा विजिलेंस को शिकायत की। विजिलेंस टीम ने अपनी टीम बनाई और सहायक को व्यासपुर के कमरा नंबर 213 में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की गिरफ्तार कर लिया गया।
 
इंस्पेक्टर विजिलेंस ने कहा कि क्या पटवारी ऐसे निजी सहायक रख सकता है इसकी भी जांच की जाएगी और संबंधित पटवारी की क्या भूमिका थी इसकी भी जांच की जाएगी ,जरूरत पड़ी तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।  तहसील कार्यालयों में पैसे लेकर इंतकाल करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन यह मामला हरियाणा विजिलेंस के पास पहुंचा और हरियाणा विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!