यमुनानगर में झगड़े में साथ न देने की रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2026 08:44 AM

yamunanagar a young man was beaten to death for not supporting a fight 4 accus

दशहरे के मेले से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यमुनानगर : दशहरे के मेले से लौटे युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर की शाम 34 वर्षीय सरन सिंह मेला देखकर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से मसाला लेने की बात कहकर बाहर निकला। इसी दौरान बैंक कॉलोनी, कमलानगर और गोबिंदपुरी के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद में साथ न देने की रंजिश को लेकर गाली-गलौज हुई और आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में सरन नीचे गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा-1 को सौंपी थी। अपराध शाखा प्रभारी राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी आदित्य, कमलानगर निवासी शिवम उफर् शिवाय, दीपक कुमार और गोबिंदपुरी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट करना कबूल किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!