हरियाणा में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने SIR की समयसीमा बढ़ाई; अब इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 10:31 AM

election commission extends deadline for sir in haryana

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आयोग ने हरियाणा समेत 6 राज्यों में  SIR की प्रक्रिया की समय सीमा को आगे...

हरियाणा डेस्क : चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आयोग ने हरियाणा समेत 6 राज्यों में  SIR की प्रक्रिया की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है।

आयोग के आदेश के अनुसार, हरियाणा में दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अवधि 20 नवंबर तक बढ़ाई गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव आयोग ने संबंधित मुख्य चुनाव अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और राजनीतिक दलों को इसकी लिखित सूचना देने का निर्देश दिया है।

 हरियाणा में अब आपत्तियां दर्ज कराने और नया वोट बनवाने के लिए (फॉर्म-6) आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 20 नवंबर तक जारी रहेगी। अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, या उसमें कोई गलती है तो वो 20 नवंबर तक अपनी शिकायत या आवेदन दर्ज कर सकेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!