हरियाणा में दशहरे पर्व पर सनसनीखेज हत्याकांड... भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Edited By Harman, Updated: 20 Oct, 2026 06:26 PM

murder in haryana on the festival of dussehra brother kills brother

नारनौल क्षेत्र के गांव नूनी कलां में दशहरे के पर्व पर एक भाई ने अपने बेटे व परिजनों केसाथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : नारनौल क्षेत्र के गांव नूनी कलां में दशहरे के पर्व पर एक भाई ने अपने बेटे व परिजनों केसाथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीनी विवाद माना जा रहा है। इस बारे में मृतक के बेटे अनिल ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने अपने चाचा-ताऊ के परिवार के सदस्यों पर पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

गांव नूनी कलां में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सगे भाई ने अपने बेटे व परिजनों के साथ मिलकरकरीब 58 वर्षीय इंद्रपाल नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। इंद्रपाल खेती बाड़ी का काम करता था। सूचना मिलने पर सदर नारनौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 

मृतक इंद्रपाल के बेटे अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबहकरीब 9 बजे उसके पिता इंद्रपाल खेत से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के अड्डे के पास उन पर हमला कर दिया गया। अनिल का आरोप है कि हमले में गंभीर चोट लगने के कारण उनके पिता की मौत हो गई। उसने हमले में अपने चाचा-ताऊ के परिवार के सदस्यों के शामिल होने का आरोप लगाया है। अनिल के अनुसार, इससे पहले जनवरी में भी उसके पिता पर रात के समय हमला किया गया था। उस हमले में उनकेदोनों पैर टूट गए थे और पैरों में रॉड डाली गई थीं। अनिल ने बताया कि उस मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। उसका कहना है कि परिवार के बीच पहले से विवाद चलाआ रहा है। हालांकि, उसने विवाद की वजह स्पष्ट नहीं बताई। सदरनारनौल थाना प्रभारी (एसएचओ) जय सिंह ने बताया कि गांव नूनी कलां में इंद्रपाल की हत्या के संबंध में शिकायत मिली है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक का अपने भाई और उसके परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद था।शिकायतकर्ता की ओर से कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर एफआईआरदर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। मृतक के बेटे अनिल ने सुरेंद्र, उसके बेटों अंकित और विशाल तथा परिवार की दो महिलाओं पर हमले में शामिलहोने का आरोप लगाया है। इनमें एक महिला सुरेंद्र की पत्नी है, जबकि दूसरी अंकित की पत्नी बताई गई है। पुलिस की ओर से आरोपों की जांच कीजा रही है। फिलहाल मामले में आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिक अस्पतालसे शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!