हे! भगवान, ये आपने क्या किया; करवाचौथ के दिन उजड़ गया सुहाग, कैथल में 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Oct, 2026 02:57 PM

oh my god what have you done a married life was ruined on karva chauth and th

पूरा देश जहां करवाचौथ के जश्न ने डूबा हैं, वहीं हरियाणा के कैथल में एक परिवार के लिए आज का दिन काल बनकर

कैथल : एक तरफ जहां पूरा देश जहां करवाचौथ के जश्न ने डूबा है, वहीं हरियाणा के कैथल में एक परिवार के लिए आज का दिन मनहूस बनकर घटा। यहां आज ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार की करवाचौथ की खुशियां मातम में बदल गईं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव चंदाना के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक पर जा रहा था। जैसे ही ITI चुंगी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक युवक के भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और करवा चौथ की खुशियां उजड़ गईं।

वहीं अनाज मंडी चौकी इंचार्ज जयपाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!