Weather Alert : जरा संभलकर... हरियाणा में 29 अक्टूबर को14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2026 12:34 PM

october 29 warning of thunderstorms rain and lightning issued in 14 districts

हरियाणा में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में  तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर ही औसत न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। हिसार और फतेहाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!