हरियाणा में खेती पर संकट के बादल? भाखड़ा में 38 और पौंग बांध में 22 फीट घटा जलस्तर...किसानों की बढ़ी टेंशन

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Oct, 2026 08:48 PM

haryana s agriculture is facing a crisis water levels at bhakra dam and pong da

हरियाणा में आने वाले दिनों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ सकती

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आने वाले दिनों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ सकती है। भाखड़ा और पौंग बांधों में पिछले साल के मुकाबले पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। भाखड़ा में 38 फीट और पौंग में 22 फीट कम पानी होने से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की चिंता बढ़ गई है।

बता दें कि दोनों बांधों में पानी की आवक भी घट रही है। ऐसे में आगामी रबी सीजन के दौरान सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। जलस्तर में गिरावट का असर पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन पर भी पड़ने की आशंका है। रबी सीजन में गेहूं और दूसरी फसलों की बुआई एक नवंबर से शुरू होकर दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ेगी।  

भाखड़ा बांध हरियाणा सहित कई राज्यों की सिंचाई और जलापूर्ति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। बांध में जलस्तर 38 फीट कम होने से जल उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि जलस्तर में कमी का असर पानी की आपूर्ति पर पड़ता है, तो कृषि क्षेत्र में सिंचाई का प्रबंधन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, वास्तविक स्थिति बांध में उपलब्ध कुल जल भंडारण, पानी की आवक और विभिन्न राज्यों के लिए निर्धारित जल हिस्सेदारी पर निर्भर करेगी।

हरियाणा की कृषि काफी हद तक नहरों और अन्य सिंचाई स्रोतों पर निर्भर है। ऐसे में बांधों में जलस्तर कम रहने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता हो सकती है। यदि नहरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसका असर फसलों की सिंचाई के समय और कृषि कार्यों पर पड़ सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!