अक्टूबर के अंत में फिर पलटेगा मौसम: दो पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएंगे ठंड...जानें अपने शहर का हाल

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2026 11:56 AM

weather will change again at the end of october two western disturbances will i

प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन-रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अक्तूबर अंत तक दो

हिसार: प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन-रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अक्तूबर अंत तक दो पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे था। रोहतक को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। गुरुग्राम में रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फिलहाल दिन हल्के गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। 24 अक्तूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!