हरियाणा की गोल्डन गर्ल मनीषा भनवाला ने मुख्यमंत्री सैनी से की मुलाकात; CM बोले- गोल्ड जीतकर देश को दिया था दिवाली तोहफा

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Nov, 2026 03:23 PM

haryana s golden girl manisha bhanwala met chief minister saini cm said  winni

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाली मनीषा भनवाला ने

चंडीगढ़ : विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाली मनीषा भनवाला ने आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से भेंट की। चंडीगढ़ में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी ओलंपिक खेलों में भी देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं देते कहा कि आपकी जीत हरियाणा के लिए गर्व की बात है।

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को दिवाली का उपहार देने वाली हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बेटी मनीषा भनवाला से चंडीगढ़ में एक ऊर्जावान भेंट हुई। जीत के बाद आपका विनम्र भाव और बड़ों के प्रति सम्मान हरियाणा के संस्कारों और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।  

 

May be an image of one or more people and text

 

बता दें कि मनीषा भानवाला ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के 59 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में अमेरिका की अबीगैल नेट को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!