हरियाणा रोडवेज का अल्टीमेटम: 5 और 6 नवंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम की चेतावनी, जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2026 06:22 PM

haryana roadways issues ultimatum statewide road blockade warning on november

रोहतक रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है की सरकार समय रहते मुख्यालय संबंधी मांगों को पूरा करें अन्यथा 5 और 6 नवंबर को  बसों का चक्का जाम कर देंगे जिसकी जिम्मेदार हरियाणा

रोहतक(दीपक): रोहतक रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है की सरकार समय रहते मुख्यालय संबंधी मांगों को पूरा करें अन्यथा 5 और 6 नवंबर को  बसों का चक्का जाम कर देंगे जिसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार होगी । आज रोहतक डिपो के कर्मचारियों ने हिसार और सिरसा डिपो के हड़ताल पर गए कर्मचारियों की समर्थन में 1 घंटे का प्रदर्शन कर सरकार को चेता दिया है । 

संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों सदस्य जोगेंद्र ढुल ओर सुरेश नेहरा ने कहा है कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर बार-बार मुकर जाती है जिसके चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ता है उन्होंने कहा कि हिसार और सिरसा में लगभग 2 साल से एलटीसी, रात्रि भत्ता , मेडिकल बिल और अन्य मांग मुख्यालय स्तर पर अटके पड़े हैं जिसके चलते कर्मचारियों ने बार-बार सरकार से आग्रह किया है लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है जिसके चलते हिसार और सिरसा डिपो के कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया है ।

कर्मचारी नेताओं का कहना है की लगभग हर डिपो की मुख्यालय स्तर की मांगे लंबित पड़ी है वह परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह कर्मचारियों के साथ बात करें और लंबित मांगों को त्वरित पूरा करें अन्यथा आने वाले 5 नवंबर को और 6 नवंबर को पूरे हरियाणा में बसों का पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया जाएगा ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!