हरियाणा में BJP-कांग्रेस के बीच सिर्फ 14 हजार वोटों का अंतर, प्रदेश में तो पूरी सरकार ही चोरी हो गई है : दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Oct, 2026 04:00 PM

the difference between bjp and congress in haryana is only 14 000 votes the ent

झज्जर के सिलानी गेट क्षेत्र में पंहुचे रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP पर तीखा हमला

झज्जर (दिनेश मेहरा): शहर के सिलानी गेट क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP पर तीखा हमला बोला है।

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इसमें हरियाणा से रिकॉर्ड भागीदारी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है और हरियाणा में भी चुनावी गड़बड़ियों के कारण लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगभग 14 हजार मतों का अंतर रहा, जबकि प्रदेश में करीब तीन करोड़ मतदाता हैं। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर होने वाली रैली में वोट चोरी, चुनाव आयोग और भाजपा की कथित मिलीभगत के विरोध में आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र को बहाल करना है। इस रैली में हरियाणा से सबसे अधिक लोगों के शामिल होने का दावा भी उन्होंने किया।

दीपेंद्र महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ झज्जर की कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दीपेंद्र हुड्डा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश निरंतर तरक्की करे। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर शिकायत दर्ज करवाने संबंधी सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि खड़गे राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं और उनकी उम्र का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि RSS के एक कार्यकर्ता ने उनकी मीटिंग में पहुंचकर जिस प्रकार का व्यवहार किया, वह उचित नहीं है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुए इस व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि समाज भी इस तरह की हरकतों को स्वीकार नहीं करेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!