Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Oct, 2026 01:30 PM

हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टेट विजिलेंस को सूचना मिली थी कि
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्टेट विजिलेंस को सूचना मिली थी कि माइनिंग की गाड़ियां निकालने के लिए एनफोर्समेंट थाना की ASI रजनी प्रत्येक गाड़ी के लिए 1000 रुपए लेती थी। शिकायत होने पर स्टेट बिजनेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंस्पेक्टर सतपाल को इस मामले में नियुक्त करते हुए ASI रजनी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
मौके पर ASI रजनी को साढ़े 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके तुरंत बाद उससे वह राशि बरामद की गई। इंस्पेक्टर विजिलेंस सतपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एनफोर्समेंट थाना की रजनी ASI प्रत्येक ट्रक रेत बजरी का निकालने के लिए में 1000 रुपए लेती है।
हमारी 6 गाड़ियां पहले निकल चुकी थी चार और निकालना थी, 10 गाड़ियों के लिए साढ़े हजार रुपए की मांग की है। इस पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और मौके से रिश्वत की राशि के साथ रजनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
स्टेट विजलेंस इंस्पेक्टर स्टेट विजलेंस पानीपत सतपाल देशवाल ने बताया कि यमुनानगर में अवैध माइनिंग का धंधा लंबे समय से चल रहा है। समय-समय पर अवैध माइनिंग की गाड़ियां पकड़ी जाती हैं, लेकिन कुछ अधिकारी पैसे लेकर इन गाड़ियों को जाने देते थे। ऐसे ही एक मामले में एनफोर्समेंट थाना की एएसआई को गिरफ्तार किया गया है, क्या यह पैसा बड़े अधिकारियों को भी जाता था इस मामले में भी जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)