दुखद: 8 दिन पहले घर आई बेटी, परेड के दौरान जवान विकास देशवाल को आया हार्ट अटैक...6 साल के बेटे ने दी अंतिम विदाई

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2026 08:53 PM

soldier vikas deshwal suffered a heart attack during the parade

पानीपत के रहने वाले सेना के जवान विकास देशवाल (29) शहीद हो गए। पटियाला में परेड के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। रविवार रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मतलौडा गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के

पानीपत (सचिन): पानीपत के रहने वाले सेना के जवान विकास देशवाल (29) शहीद हो गए। पटियाला में परेड के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। रविवार रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मतलौडा गांव पहुंचा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विकास अपने पीछे पत्नी, 6 साल के बेटे विवान और 8 दिन की बेटी को छोड़ गए हैं।

करीब 8 महीने पहले ही उनके पिता वेद सिंह देशवाल का निधन हुआ था। जवान की मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। 6 साल के बेटे ने पिता के पार्थिव शरीर को देखकर हाथ जोड़ लिए। विवान ने पिता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। विकास देशवाल 14 जून 2014 को सेना की 501 बटालियन में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग पटियाला में थी। गांव में भी विकास अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले विकास अब उनके बीच नहीं रहे।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह परेड के दौरान विकास के सीने में अचानक दर्द उठा था। इसके बाद बटालियन के जवान उन्हें अस्पताल लेकर गए। 24 अक्टूबर की सुबह उन्हें दोबारा सीने में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने जांच की तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद सेना की ओर से कमांडर एस. सचिन के माध्यम से परिवार को सूचना दी गई।

विकास की मौत से उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का सहारा छिन गया है। उनकी बेटी महज 8 दिन की है, जबकि बेटा विवान 6 साल का है। दोनों बच्चों के सिर से छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया। जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई और विकास को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!