GT Road पर भीषण सड़क हादसा: टायर फटने के बाद खड़े कैंटर से टकराई यात्रियों से भरी बस; 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 02:03 PM

horrific road accident on gt road

जीटी रोड पर मन्नत ढाबे के नजदीक शुक्रवार देर रात कटरा से लखनऊ जा रही इंडो-कैनेडियन बस सेब से लदे कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार सात यात्रियों और कैंटर के क्लीनर समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पानीपत: जीटी रोड पर मन्नत ढाबे के नजदीक शुक्रवार देर रात कटरा से लखनऊ जा रही इंडो-कैनेडियन बस सेब से लदे कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार सात यात्रियों और कैंटर के क्लीनर समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खानपुर और रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। कैटर चालक हीरालाल ने बताया कि वह क्लीनर रवि के साथ हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से सेब की करीब 500 पेटियां लादकर दिल्ली जा रहा था। 

शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे मन्नत ढाबे के नजदीक फ्लाईओवर से उतरते समय कैंटर का पिछला टायर अचानक फट गया। इसके बाद उन्होंने कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदलने लगे। इसी दौरान कटरा से 41 यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही इंडो-कैनेडियन बस पीछे से आई और कैंटर की क्लीनर साइड से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से समालखा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!