‘तू ऊपर, मैं तेरे भी ऊपर’...पानीपत में दारू के नशे में हाईटेंशन टावर पर 100 फीट ऊपर चढ़ गए 2 यार, बड़े हादसे को न्योता

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Oct, 2026 04:55 PM

you re on top i m on top of you   two drunk friends climbed 100 feet up a hi

शराब का नशा और दोस्तों के बीच लगी शर्त ने दो युवकों को ऐसा सनकी बना दिया कि अपनी जान

पानीपत (सचिन शर्मा) : शराब का नशा और दोस्तों के बीच लगी शर्त ने दो युवकों को ऐसा सनकी बना दिया कि अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए। दोनों के सिर पर बस एक ही धुन सवार थी—‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे भी ऊपर चढ़कर दिखाऊंगा।’ फिर क्या था, देखते ही देखते दोनों करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर जा पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों दोस्तों ने शराब पी रखी थी। नशे में एक-दूसरे को चुनौती देते हुए टावर पर कौन ज्यादा ऊपर चढ़ सकता है, इसकी होड़ लगाने लगे। जिस ऊंचाई पर पहुंचकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं, वहां दोनों अपनी जान जोखिम में डालकर चढ़ते चले गए। हाईटेंशन बिजली के टावर पर इस तरह चढ़ना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। बिजली की लाइनों के आसपास जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

दोस्ती में लगी शर्त का यह जुनून अगर किसी हादसे में बदल जाता, तो नतीजा बेहद गंभीर हो सकता था। शराब के नशे में बहादुरी दिखाने की कोशिश ने दोनों को मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया। सवाल यही है कि आखिर कुछ देर की सनक और एक शर्त के लिए कोई अपनी जिंदगी को दांव पर कैसे लगा सकता है?

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!