Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2026 08:28 AM

राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से हरियाणा के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन के समय धूप चुभन पैदा कर रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन पैदा करने लगी हैं
चंडीगढ़/हरियाणा: राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से हरियाणा के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन के समय धूप चुभन पैदा कर रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन पैदा करने लगी हैं, जिससे रातों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे गर्म दिन का तापमान नूंह जिले में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह और रात के समय मौसम सुहाना और हल्का ठंडा होने लगा है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभके असर या हवाओं के रुख में बदलाव के कारण 24 अक्टूबर को राज्य के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस हल्की बारिश के बाद राज्य में ठंड और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।