Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2026 11:24 AM

शहर में चल रही एक अकादमी के बच्चे को अकादमी के मालिक और एक टीचर ने इतना पीटा कि बच्चों के कान का पर्दा फट गया। बच्चे की मां, जो गुरुग्राम की रहने वाली है, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा पिछले 4 सालों से रोहतक रोड स्थित डी. एस. एल. अकादमी...
जींद: शहर में चल रही एक अकादमी के बच्चे को अकादमी के मालिक और एक टीचर ने इतना पीटा कि बच्चों के कान का पर्दा फट गया। बच्चे की मां, जो गुरुग्राम की रहने वाली है, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा पिछले 4 सालों से रोहतक रोड स्थित डी. एस. एल. अकादमी में पढ़ रहा है।
महिला के अनुसार 6 अक्तूबर को दीपक राठौड़ ने एक छोटी-सी गलती पर उसके बेटे को 12 थप्पड़ और 15 कोहनी मारी जिससे उसके बेटे के कान का पर्दा फट गया। जब बेटा प्रिंसीपल मैडम के पास गया और कहा कि उसके कान में काफी दर्द है तो उसने 2 थप्पड़ मार कर उसे दर्द निवारक गोली देकर कहा-जा क्लास में बैठ जा वर्ना दीपक सर को फोन कर दूंगी।
अकादमी के संचालक और प्रिंसीपल ने कोई ध्यान नहीं दिया। तीसरे दिन एक अन्य शिक्षक उसे डाक्टर के पास ले गए और उन्होंने उनकी बात करवाई तो डाक्टर ने कहा कि आपके बेटे का कान का पर्दा फट गया है और इसमें खून आ रहा है, इसका ऑप्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद जब उन्होंने अपने बच्चों की 10वीं की मार्कशीट मांगी तो उसके साथ बदतमीजी की गई और डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। जींद शहर थाना पुलिस में बच्चे की मां की शिकायत पर अकादमी संचालक दीपक लाठर और प्रिंसीपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।