दहला देने वाली वारदात! दशहरे के दिन जमीन विवाद में छोटे भाई ने बेटों के साथ मिलकर की बड़े भाई की ह/त्या, लाठी-डंडों से पीटा

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2026 10:06 AM

a younger brother and his sons killed their elder brother over a land dispute

दशहरे पर्व पर नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई ने अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

नारनौल: दशहरे पर्व पर नारनौल के गांव नूनी कलां में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई ने अपने बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात उस समय हुई जब 58 वर्षीय इंद्रपाल खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे अनिल की शिकायत पर 5 लोगों को नामजद किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतक के बेटे अनिल ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर उसके पिता इंद्रपाल और चाचा सुरेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मंगलवार सुबह करीब  9 बजे खेत से लौटते समय पिता इंद्रपाल जैसे ही गांव के अड्डे के पास पहुंचे पहले से घात लगाए आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई।

अनिल ने बताया कि इससे पहले जनवरी में भी आरोपियों ने रात के समय उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दोनों पैर तोड़ दिए थे। उस मामले की सुनवाई अभी अदालत में चल रही है। अनिल ने अपने चाचा सुरेंद्र, उनके बेटों अंकित और विशाल, चाची तथा चचेरे भाई अंकित की पत्नी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। सदर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि जांच में हत्या की वजह भाइयों और भतीजों के बीच जमीन विवाद सामने आया है। अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!