हरियाणा के हिसार से तीन करोड़ रुपये के अवैध पटाखे जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 20 Oct, 2026 05:39 PM

illegal firecrackers worth three crore rupees seized in hisar haryana

हिसार पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को मल्लापुर-असरावा मार्ग स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारा और करीब 5,000 किलोग्राम पटाखे जब्त किए।

हिसार : हिसार पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को मल्लापुर-असरावा मार्ग स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारा और करीब 5,000 किलोग्राम पटाखे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है और इस मामले में हिसार निवासी कपिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने एक बयान में कहा कि जिस परिसर में पटाखे बनाए जा रहे थे वहां मूल रूप से प्लास्टिक के दाने बनाने की इकाई स्थापित की जानी थी। आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने पटाखे बनाने के लिए आरोपी को यह इकाई 80 हजार रुपये प्रति माह के किराये पर दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारकर पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया। अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने के आरोप में आदमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस पटाखों के निर्माण, भंडारण और आपूर्ति श्रृंखला के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उसकी रिमांड की मांग करेगी। हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण या बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!