Hisar PLA में IIT बाबा के नाम पर वायरल खबर निकली भ्रामक, हिसार पुलिस ने सच से उठाया पर्दा, कहा- बिना पुष्टि पोस्ट न फैलाएं

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Oct, 2026 03:31 PM

the viral news in the name of iit baba in hisar pla turned out to be misleading

हिसार के पॉश इलाके PLA में 3 दिन पहले एक कोठी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के पॉश इलाके PLA में 3 दिन पहले एक कोठी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान PLA स्थित हाउस नंबर 664 निवासी राहुल जैन (35) के रूप में हुई है। राहुल ने IIT रुड़की से पढ़ाई की थी और ऑनलाइन कोचिंग भी देता था। परिजनों के अनुसार वह परिवार का इकलौता बेटा था, शादीशुदा था और उसका 2 साल का बेटा है।

पूरा मामला क्या है?

बताया जा रहा है कि राहुल शनिवार रात अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह बेसुध अवस्था में मिला। सूत्रों के मुताबिक, युवक ने सिलेंडर से जुड़े पाइप को मुंह में लिया हुआ था। बताया जा रहा है कि गैस अंदर जाने से उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी पत्नी घटना से एक दिन पहले मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। सिविल लाइन SHO करमजीत के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

अब वायरल क्या हो रहा है?

इसी घटना को सोशल मीडिया पर IIT बाबा ने आत्महत्या की और "बेडरूम में IITN बाबा का शव मिला बताकर वायरल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।

हिसार पुलिस की सफाई - अमरिंदर सिंह की बाइट -सोशल मीडिया इंचार्ज

इस पूरे भ्रम को लेकर आज हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने बयान जारी कर खंडन किया है। उन्होंने कहा -3 दिन पहले PLA एरिया में राहुल जैन नामक व्यक्ति की घर में डेड बॉडी मिली थी।

इसी संबंध में सोशल मीडिया पर IITN बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है। ये राहुल नामक व्यक्ति हिसार का ही निवासी था। मेरी आम जन से अपील है कि ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर ना फैलाई जाएं। पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक राहुल जैन का महाकुंभ वाले चर्चित IIT बाबा (अभय सिंह) से कोई लेना-देना नहीं है। हिसार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या पोस्ट को वायरल ना करें।

  वही हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि हिसार के पीएलए में राहुल जैन की मौत के मामले में अब तक की जांच में सामने आए साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हीलियम सिलेंडर खरीदने, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और मृतक द्वारा छोड़े गए दस्तावेज की जांच की गई है। दस्तावेज में उन्होंने अपने फैसले के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

 पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे यह लगे कि उन पर किसी तरह का दबाव बनाया गया था। वहीं, मौत के पीछे की वजह को लेकर पुलिस ने निजी जीवन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से परहेज किया और कहा कि मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!