हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन, 18 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ काबू, बिल पास करने के बदले मांगी थी घूस

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Oct, 2026 07:12 PM

acb takes major action in haryana computer operator caught red handed taking br

भ्रष्टाचार के अड्डों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा

कैथल : हरियाणा में भ्रष्टाचार के अड्डों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजे मामले में हरियाणा के कैथल जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संजय नगर परिषद में ठेकेदारी के तहत लगा हुआ था। आरोप है कि नगर परिषद के एक ठेकेदार का बिल पास कराने के बदले आरोपी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। बार-बार पैसे देने के लिए कहे जाने से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत ACB को दी।

बाद में ACB को शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और ठेकेदार को तय रकम लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने 18 हजार की रकम ली, ACB टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी से रिश्वत की नकदी बरामद कर ली गई है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!