त्योहार से पहले पुलिस की बड़ी रेड; कैथल में 670 किलो से ज्यादा अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, मौके पर आरोपी गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Oct, 2026 07:41 PM

a major police raid ahead of the festival over 670 kg of illegal firecrackers s

हरियाणा के कैथल में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए SP मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा

गुहला/चीका (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कैथल में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए SP मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA गुहला पुलिस ने चीका के शक्ति नगर स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर बम-पटाखों की 33 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखे बिना किसी लाइसेंस व परमिट के रिहायशी क्षेत्र में रखे गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की CIA गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में एचसी तरसेम कुमार व पीएसआई दीपक की टीम को गश्त एक गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण लाल ने अपने मकान के गली की ओर लगते कमरे में बिक्री के लिए बम-पटाखों की पेटियां अवैध रूप से रखी हुई हैं। 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान पर छापेमारी की। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान के बाहर वाले कमरे के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। जिसकी पहचान कृष्ण लाल वासी चीका के रूप में हुई।

 कमरे की तलाशी लेने पर वहां बम-पटाखों से भरी काफी संख्या में पेटियां रखी मिलीं। बरामद सामग्री की जांच के लिए पुलिस ने गुहला एलएफएम सतपाल को मौके पर बुलाया। उन्होंने पेटियों को खोलकर जांच की और उनमें बम-पटाखे होने की पुष्टि की। मौके से कुल 33 पेटियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन लगभग 670.86 किलोग्राम है। 

आरोपी इसके संबंध में कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!