त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा; अंबाला मंडल से गुजरेंगी 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा पर भी फोकस

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Oct, 2026 02:04 PM

a big gift for travelers this festive season 18 festival special trains will pa

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अंबाला मंडल में रेलवे ने ट्रेनों के संचालन और

अंबाला (अमन कपूर) : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अंबाला मंडल में रेलवे ने ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंबाला मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने बताया कि इस सीजन में अंबाला मंडल से 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं, जबकि 6 से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी मंडल को आवंटित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, लोको इंस्पेक्टर और क्रू इंस्पेक्टर रेल चालकों की काउंसलिंग कर रहे हैं। ब्रेकिंग सिस्टम और इंजन नियंत्रण से संबंधित प्रक्रियाओं की निगरानी की जा रही है। कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के लिए कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी दी जा रही है और यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

वहीं, कालका-शिमला रेल सेक्शन को लेकर भी DRM विनोद भाटिया ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रेल सेक्शन में काम शुरू हो चुका है। फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच एक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जबकि कुछ दिनों में दूसरी ट्रेन शुरू करने की योजना है। 

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पूरे रेल सेक्शन को जनवरी तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इससे कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को फिर से सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!