Haryana में रिश्वतखोरी पर बड़ा वार...विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, इंतकाल के बदले मांग रहा था पैसे

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Oct, 2026 05:06 PM

haryana police crackdown on bribery  vigilance caught a patwari red handed whi

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को

 झज्जर (दिनेश मेहरा) : हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी इंतकाल के बदले शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। 

मिली जानकारी के अनुसार रिश्वतखोर पटवारी की पहचान सुमित निवासी रोहतक के रुप में हुई है। आरोपी इंतकाल के बदले 5 हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलते ही पटवार भवन में विजिलेंस ने रेड की और 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह कार्रवाई झज्जर निवासी तेजपाल की शिकायत पर हुई है। विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को धर दबोचा। विजिलेंस ने सार किया है कि रिश्वत मांगने वालों की खैर नहीं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।   

विजिलेंस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत विजिलेंस विभाग को करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!