Edited By Isha, Updated: 28 Oct, 2026 12:33 PM

गांव मुंढाल खुर्द में चार दिन से लापता सात वर्षीय सचिन का शव मंगलवार सुबह जोहड़ में मिला। बच्चे का शव मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
भिवानी: गांव मुंढाल खुर्द में चार दिन से लापता सात वर्षीय सचिन का शव मंगलवार सुबह जोहड़ में मिला। बच्चे का शव मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। मृतक के दादा वजीर ने बताया कि सचिन 23 अक्तूबर की शाम खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों मेंउसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी गई थी।
कुत्ते को शव के पास देखकर हुआ शक
मंगलवार सुबह जोहड़ के किनारे एक कुत्ते को बच्चे के शव के पास सूंघते देख ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना मिलने पर सरपंच और का ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मुंढाल चौकी प्रभारी एएसआई दीपक ने बताया कि शव का भिवानी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।