धान किसानों के लिए बड़ी राहत: तय औसत से ज्यादा पैदावार होने पर अब बेच सकेंगे अतिरिक्त फसल, 48 घंटे में होगी जांच

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2026 11:45 AM

big relief for paddy farmers

खेत में धान की पैदावार तय औसत से ज्यादा होने पर किसानों को अब अतिरिक्त फसल बेचने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसान को संबंधित मंडी सचिव के पास आवेदन करना होगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।

चंडीगढ़: खेत में धान की पैदावार तय औसत से ज्यादा होने पर किसानों को अब अतिरिक्त फसल बेचने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसान को संबंधित मंडी सचिव के पास आवेदन करना होगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, आवेदन मिलने के बाद संबंधित अधिकारी 48 घंटे में जांच पूरी करेंगे। अतिरिक्त पैदावार की पुष्टि होने पर ही निर्धारित सीमा से ज्यादा धान खरीदा जाएगा।

विभाग को ऐसी शिकायतें और मामले मिले थे, जिनमें किसानों के खेतों में उत्पादन तय औसत से अधिक था। इससे उनको पूरी फसल बेचने में परेशानी आ रही थी। किसानों के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी ऐसे मामलों की जानकारी दी थी। अब इन मामलों में किसान के दावे की जांच कर अतिरिक्त उपज की खरीद का फैसला लिया जाएगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अधिक पैदावार वाले किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे मंडी सचिव के पास जाकर आवेदन करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!