भिवानी-जींद मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार दादा-पोते की दर्दनाक मौत... चालक फरार

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2026 10:47 AM

horrific road accident on bhiwani jind road

भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के नजदीक सोमवार देर रात कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार गांव मिताथल निवासी रिश्ते में दादा-पोते लगने वाले 2 लोगों की मौत हो गई जबकि रोहतक निवासी 2 युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कैटर चालक मौके...

भिवानी : भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के नजदीक सोमवार देर रात कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार गांव मिताथल निवासी रिश्ते में दादा-पोते लगने वाले 2 लोगों की मौत हो गई जबकि रोहतक निवासी 2 युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद कैटर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान गांव मिताथल निवासी सत्यनारायण (68) और उनके रिश्ते में पोता लगने वाला मिताथल निवासी और इस समय शहर के कीर्ति नगर में रह रहे सनूप (28) हुई है। 

घायलों की पहचान रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कालोनी निवासी आशीष हुई है। सनूप की शादी करीब अढ़ाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। उसके पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में ए.एस.आई. हैं। सत्यनारायण खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार में 3 बेटे और एक बेटी है। सदर थाने से जांच अधिकारी ए.एस.आई. मंजीत सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!