दीपावली से पहले बड़ा खुलासा! रिहायशी इलाके के मकान में डंप थीं पटाखों की 160 पेटियां , SDU और पुलिस की संयुक्त रेड

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2026 08:46 AM

a large cache of illegal firecrackers was recovered in pundri

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री और पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में कैथल जिले के पुंडरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पुलिस ने एक मकान से पटाखों की 160 पेटियां बरामद की

कैथल/पुंडरी: त्योहारों के सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री और पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में कैथल जिले के पुंडरी कस्बे के वार्ड नंबर 14 में पुलिस ने एक मकान से पटाखों की 160 पेटियां बरामद की हैं। इन पटाखों को घर के अंदर बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया था। यह पूरी कार्रवाई एसयूयू (SDU) कैथल और पूंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

एसयूयू इंचार्ज संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुंडरी के वार्ड नंबर 14 स्थित एक मकान में भारी मात्रा में अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ व पटाखे रखे हुए हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत पूंडरी थाना पुलिस को साथ लेकर मौके पर रेड की। तलाशी के दौरान मकान से पटाखों और विस्फोटक सामग्री की कुल 160 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर ही सभी पेटियों को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!