Edited By Isha, Updated: 27 Oct, 2026 08:14 AM

5 वर्षीय के छात्र का लगातार रोलर स्केटिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन करना उनकी असाधारण प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह का संतुलन, ध्यान और निरंतरता हासिल करना
पानीपत(सुरजीत खर्ब) : 5 वर्षीय के छात्र का लगातार रोलर स्केटिंग में लगातार शानदार प्रदर्शन करना उनकी असाधारण प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह का संतुलन, ध्यान और निरंतरता हासिल करना वाकई काबिले तारीफ है। ऐसे ही मिशाल कायम कर रहा है 5 वर्षीय छात्र माधव गुप्ता। माधव गुप्ता वास्तव में रोलर स्केटिंग में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। इतनी कम उम्र में जिला स्तर की दो-दो रेस में सिल्वर मैडल जीतना यह साबित करता है कि उनमें गॉड-गिफ्टेड टैलेंट और गजब का फोकस है।

माधव गुप्ता रिफाइनरी टाऊनशिप स्थित डी.पी.एस. स्कूल में पढ़ता है तथा लगातार रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। माधव के पिता अक्षय गुप्ता पानीपत रिफाइनरी में प्रौडक्शन मैनेजर (कोर ग्रुप) के पद पर कार्यरत है तथा रिफाइनरी टाउनशिप में अपने परिवार के साथ रह रहे है जो बेटे की पढ़ाई के साथ खेल पर भी विशेष ध्यान दे रहे है।
5 वर्षीय माधव गुप्ता ने हाल ही में सेक्टर- 18 पानीपत के स्कूल ऑफ एक्सीलैंस में आयोजित 29वीं रोलर स्केटिंग चैंपिनशिप में दो रेस में भाग लेकर दोनों में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया। इससे पहले 4 अक्टूबर 2026 को तीसरी हरियाणा ओपन जोनल रोलर स्केटिंग जोन 3 में एक गोल्ड मैडल व एक सिल्वर मैडल हासिल किया था। इस प्रकार, महज 5 वर्ष की उम्र में माधव ने एक महीने से भी कम समय में चार रेस में चार मेडल अपने नाम किए हैं। इन उपलब्धियों के साथ उसने आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई किया है। इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि से खेल प्रेमी खुश है। माधव जैसे उभरते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होगा और अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।