सतलोक आश्रम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, बस 5 हजार की सुपारी लेकर आरोपी चलाई थी गो/ली... पुलिस जांच में बड़े खुलासे

Edited By Isha, Updated: 30 Oct, 2026 02:27 PM

a major revelation in the firing incident at satlok ashram

कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आश्रम पर फायरिंग करने के लिए आरोपी अनिल उर्फ सोनू उर्फ तोतला को 5 हजार रुपये दिए गए थे।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आश्रम पर फायरिंग करने के लिए आरोपी अनिल उर्फ सोनू उर्फ तोतला को 5 हजार रुपये दिए गए थे। जांच में सामने आया है कि वारदात की फंडिंग विदेश से की गई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे हथियार उपलब्ध करवाने में करनाल निवासी वंश की भूमिका थी। वंश की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है और वह त्रिशूल गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी के अनुसार, वंश ने उसे देसी पिस्तौल उपलब्ध करवाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार अपने पास रखने की बात भी कही गई थी।

बता दें कि 21 और 22 अक्तूबर की रात सतलोक आश्रम में फायरिंग हुई थी। आश्रम के गेट के पास लगे बोर्ड पर गोलियों के निशान मिले थे। इस मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायत पर 23 अक्तूबर को सदर थानेसर थाना में केस दर्ज किया गया था।

करनाल पुलिस ने 23 अक्तूबर को भैणी खुर्द और रुकनपुर गांव के बीच नाकाबंदी के दौरान अनिल उर्फ सोनू उर्फ तोतला को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कुरुक्षेत्र पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में करनाल जिले के अरजहेड़ी गांव निवासी प्रेमचंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रेमचंद ने अनिल का नाम बताया। अब कुरुक्षेत्र पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि वारदात के पीछे की पूरी साजिश और विदेश से फंडिंग के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ तरावड़ी थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 23 अक्तूबर को बीएनएस और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!