हरियाणा-पंजाब में फैला था खौफ, प्लास्टिक के थैले में असलहा लेकर खड़ा था 5 हजार का इनामी...गश्त के दौरान धर दबोचा

Edited By Isha, Updated: 30 Oct, 2026 04:55 PM

a criminal with a reward of rs 5 000 arrested with two illegal pistols

फतेहाबाद पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA रतिया की टीम ने ₹5 हजार के इनामी बदमाश को दो अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। CIA रतिया की टीम ने ₹5 हजार के इनामी बदमाश को दो अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव सिधानी निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अवैध हथियार रखने सहित कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पंजाब में भी हत्या के प्रयास के दो मामलों में नामजद है। डीएसपी क्राइम राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
 
फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा यह आरोपी संदीप कुमार है, जिस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। CIA रतिया की टीम एएसआई गोविंद के नेतृत्व में 29 अक्टूबर को गांव चिम्मो से घासवा रोड की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्कूल ढाणी मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस की गाड़ी देखकर युवक वहां से खिसकने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा थैले की तलाशी लेने पर उसमें से .32 बोर और 12 बोर के दो अवैध पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग थानों में छह और पंजाब में हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। यानी गिरफ्तारी से पहले आरोपी पर कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे।

इस मामले में डीएसपी क्राइम राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रतिया में शस्त्र अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों के स्रोत और उसके अन्य आपराधिक संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!