Edited By Isha, Updated: 29 Oct, 2026 12:57 PM

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले करीब दो दशकों से अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अतिथि शिक्षकों की
हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले करीब दो दशकों से अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग पर तीन महीने के भीतर स्पष्ट और कारण सहित निर्णय ले।
अदालत ने संबंधित उच्चाधिकारी को आदेश दिया है कि वह भिवानी और झज्जर जिले के शिक्षकों द्वारा दायर याचिका को एक विस्तृत प्रतिवेदनमानकर उनका पक्ष सुने और सभी तथ्यों पर विचार करे।
याचिकाकर्ता शिक्षकों ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया उनकी नियुक्तियां वर्ष 2005 से 2007 के बीच निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत हुई थीं। वे पिछले 20 वर्षों से लगातार सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं और नियमित अध्यापकों की तरह ही स्थायी प्रकृति के सभी कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक नियमितीकरण का लाभ नहीं दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला
शिक्षकों ने दलील दी कि 'हरियाणा अतिथि शिक्षक सेवा अधिनियम, 2019' के तहत उन्हें 58 वर्ष की आयु तक सेवा में बने रहने की अनुमति तो दी गई है, लेकिन पक्का करने की मांग पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। हाई कोर्ट ने सभी दलीलों को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी को शिक्षकों का पक्ष व्यक्तिगत रूप से सुनने और 3 महीने के भीतर अंतिम आदेश पारित करने के निर्देश दिए हैं।