आंगनबाड़ी में एक्सपायरी दूध से बन रही थी खीर, राशन का चावल डकार गईं मैडम, ताला खुलते ही खुला गायब राशन का राज

Edited By Isha, Updated: 30 Oct, 2026 04:24 PM

kheer was being made with expired milk at the anganwadi

बच्चों को पोषण देने के लिए चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र में ही उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है। चाबरी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट के दूध से खीर बनाने और बच्चों के राशन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है।

जींद: बच्चों को पोषण देने के लिए चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र में ही उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा है। चाबरी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट के दूध से खीर बनाने और बच्चों के राशन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह ने बताया कि चाबरी कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और राशन में कथित गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार दोपहर बाद वह स्थानीय लोगों के साथ केंद्र पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद सहायिका नरेश कुमारी को बुलाकर ताला खुलवाया तो केंद्र में जांच दौरान दूध के ऐसे पैकेट मिले जिन पर जनवरी, मई और 5 अक्तूबर की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। उन्होंने पूरे मामले का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया।

पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार पूछताछ दौरान सहायिका ने दावा किया कि केंद्र में चावल के 5 कट्टे आए थे जिनमें से 3 कट्टे केंद्र की मैडम अपने घर ले गई और 2 कटूटे ही बचे। सहायिका ने कथित तौर पर यह भी बताया कि बच्चों के लिए कई दिनों से एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेटों से खीर बनवाई जा रही थी। मामला जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन को जांच के निर्देश दिए। बुधवार को जांच टीम केंद्र पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ता सहायिका नरेश कुमारी 2 दिन की छुट्टी पर मिली।

सी.डी.पी.ओ. सुमन के अनुसार केंद्र की इंचार्ज दिव्या ने बताया कि वह पिछले 6 महीने से विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) सर्वे की ड्यूटी पर हैं और उनकी गैरमौजूदगी में केंद्र की जिम्मेदारी सहायिका संभाल रही थी। सी.डी.पी.ओ. ने बताया कि जांच के दौरान केंद्र में एक्सपायरी डेट वाले दूध का कोई पैकेट नहीं मिला। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से 2 दिन के भीतर साक्ष्य उपलब्ध करवाने को कहा है। सी.डी.पी.ओ. के अनुसार यदि शिकायत के समर्थन में साक्ष्य नहीं दिए जाते और शिकायत झूठी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!