Haryana : एशियन गेम्स विजेताओं को CM सैनी की बड़ी सौगात, 132 खिलाड़ियों को मिलेंगे 189.38 करोड़, भीम स्टेडियम के लिए 50 करोड़ की घोषणा

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 03:45 PM

haryana cm saini announces rs 189 38 crore for asian games winners

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज 132 खिलाड़ियों को कुल 189 करोड़ 38 लाख रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। भीम स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

भिवानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में आज एशियाई एवं पैरा एशियाई पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज भीम स्टेडियम में अपने इन सितारों के बीच आकर मेरा मन गर्व से भर गया। जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को हृदय से बधाई।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत में 85 पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 32 पदकों का योगदान दिया जिनमें 14 स्वर्ण पदक शामिल है। पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 पदक जीत कर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित 31 पदक जीते। इन खेलों में हरियाणा के अनेक सितारे चमके है। कुश्ती में भारत का प्रदर्शन वर्ष 1962 के बाद एशियाई खेलों में सबसे बेहतरीन रहा। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज 132 खिलाड़ियों को कुल 189 करोड़ 38 लाख रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। भीम स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणवी बेटियों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी बेटियां भी हर मैदान में आगे बढ़ रही है और पदक जीत रही है। पात्र खिलाड़ियों को हरियाणा की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरियों के ऑफर लेटर भी दिए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार खेल नर्सरियों, प्रशिक्षण सुविधाओं, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को  मजबूत कर रही है।

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप A, B और C की सरकारी नौकरियां दी।हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। अब तक प्रदेश के 17676 खिलाड़ियों को कुल 931 करोड रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जा चुकी है। पिछले 12 वर्षों में हमने खेलों के बुनियादी ढांचे पर लगभग 1 हजार 100 करोड रुपए खर्च किए।

सीएम सैनी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप केवल पदक विजेता नहीं बल्कि उन हजारों बच्चों के आदर्श जो आपको देखकर खेलों में अपना भविष्य  तलाशते है। वर्ष 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 के ओलंपिक की तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीद को पूरा करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर और हर सुविधा देने की जिम्मेदारी हमारी है। मुझे विश्वास है कि 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक में भी आप भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!