Edited By Isha, Updated: 27 Oct, 2026 02:33 PM

हरियाणा के किसानों को रबी सीजन में फसल सत्यापन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग इसके लिए ई-भूमि पोर्टल शुरू करेगा। किसान स्वयं में खेतों में खड़ी फसलों का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। साक्ष्य के रूप में 20 मीटर दूरी से किसान...
चंडीगढ़: हरियाणा के किसानों को रबी सीजन में फसल सत्यापन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग इसके लिए ई-भूमि पोर्टल शुरू करेगा। किसान स्वयं में खेतों में खड़ी फसलों का ब्योरा दर्ज कर सकेंगे। साक्ष्य के रूप में 20 मीटर दूरी से किसान फसलों का फोटो भी अपलोड करेंगे।
इसके बाद कृषि विभाग के मेरी बसी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों के सत्यापन में देरी होने पर भी फसल में विक्री के दौरान परेशानी नहीं आएगी। फसलों के मिलान का सत्यापन न होने (मिसमैच) की समस्या से भी किसानों को राहत मिलेगी। राजस्व विभाग के अनुसार ई-भूमि पोर्टल पर किसान फसलों का स्वयं पंजीकरण और सत्यापन करेंगे।
इसके लिए किसानों को भूमि पासबुक मिलेगी। यह पासबुक किसान राजस्व विभाग के पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। यह पासबुक वही किसान बनवा सकेंगे जिनकी एग्रीस्टैक किसान आईडी बन चुकी है। एग्रीस्टैक आईडी से फसल पंजीकरण, फसलों के मिलान का कार्य, खेतों में खड़ी फसलों के फोटो अपलोड करने और सत्यापन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद होगी। ब्यू
सत्यापन के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
केंद्र सरकार के निर्देश पर एग्रीस्टेक आईडी बनाने का कार्य जारी है। राज्य में एमएसपी पर बिकने वाली फसलों के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा के माध्यम से करीब 10 लाख किसान पंजीकरण कराते हैं। भूमि पासबुक भी इन्हीं किसानों की बनेगी। किसानों को इससे सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि राजस्व पटवारियों के पास सत्यापन के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर आगामी रबी सीजन में फसल पंजीकरण व सत्यापन करने और मिसमैच की समस्या खत्म करने के लिए ऐसी तकनीक तैयार कर रहे हैं जिसमें किसान स्वयं सभी कार्य कर सकेंगे। एग्रीस्टैक आईडी का ही सभी कार्यों में उपयोग होगा।