टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Oct, 2026 08:34 PM

two more accused arrested in tiger shroff shooting case sonipat connection deep

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में लगातार गिरफ्तारियां हो

सोनीपत (सुशील मोर) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। हमले के 15 घंटे के भीतर ही गोली चलाने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर निवासी गांव देवडू और नितिन निवासी खरखौदा के रूप में हुई है। सोनीपत एसटीएफ और मुंबई पुलिस सोनीपत सिविल अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराने पहुंची है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी समीर ने ही रेहान की बात अनिल पंडित से करवाई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन की गाड़ी में सवार होकर गए थे। आरोपी नितिन पहले से गिरफ्तार हो चुके सुमित का दोस्त है। मुंबई पुलिस ने समीर और नितिन को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज रात ही मुंबई पुलिस लेकर रवाना हुई।

ज्ञात हो कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक सोनीपत के 6 आरोपी  गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच के तार लगातार जिले से जुड़ते जा रहे है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, समीर और नितिन सभी सोनीपत के रहने वाले हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव है। पुलिस की रडार पर कई और नाम हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!