टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, मात्र 34 हजार में हुई थी हत्या की डील, पूछताछ में खुले बड़े राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Oct, 2026 02:22 PM

police make shocking revelations in the tiger shroff shooting case the murder w

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई गोलीबारी की जानलेवा घटना में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा सामने

हरियाणा डेस्क : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई गोलीबारी की जानलेवा घटना में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपी सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुए। मुंबई पुलिस की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज से शुरू हुई और 15 घंटे में खुलासा हो गया।
 
कोटा एसपी तेजस्वी गौतम के मुताबिक तीनों आरोपी बालिग हैं। उनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है। रिहान और फूलसिंह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं। रितिक बिहार के बेगूसराय का है। पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की हत्या की सुपारी सिर्फ 34 हजार रुपए में ली गई थी। कथित गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम सामने आया है।  

पुलिस के मुताबिक लॉरेंस गैंग के कथित गुर्गे गैंगस्टर अनिल पंडित ने रिहान से 34 हजार रु. में टाइगर की हत्या की डील की थी। उसने विदेश में सेटल करने का ऑफर भी दिया था। रिहान मुंबई में मजदूरी करता है। इस पर पहले से चोरी और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। इसी ने ज्यादा गोलियां चलाई।

 

PunjabKesari

रितिक अंधेरी वेस्ट में रैपिडो टैक्सी चलाता है। वह एक महीने से रेकी कर रहा था। वहीं फूलसिंह ने कार के शीशे पर पिस्टल सटाकर गोली चलाने की कोशिश की। पिस्टल जाम हो गई। इसी वजह से टाइगर बच गए। तीनों एक महीने से मुंबई में ही थे।

ट्रेन में बाल काटे, कपड़े भी बदले
अंधेरी वेस्ट फायरिंग के बाद आरोपी सीधे स्टेशन की तरफ भागे। पुलिस के मुताबिक वे अंधेरी वेस्ट स्टेशन से लोकल ट्रेन में चढ़े। दो से तीन स्टेशन बाद वे उतर गए। फिर ऑनलाइन टैक्सी लेकर सूरत पहुंचे। सूरत से उन्होंने पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर शुरू किया। तीनों अलग-अलग सीट पर बैठे थे। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में यही रास्ता पुलिस के लिए कड़ी बना। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए ट्रेन में ही बाल काटे। कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस को इनसे पिस्टल नहीं मिली है।

कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी की कड़ियां जोड़ीं। इन कैमरों में आरोपियों के ट्रेन में चढ़ने का फुटेज मिला। इसके बाद सोमवार सुबह 9:40 बजे मुंबई पुलिस ने कोटा पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट के बाद कोटा में मुंबई पुलिस की गिरफ्तारी की तैयारी हुई।

Tiger Shroff Attack

यह था मामला

गौरतलब है कि मुंबई के जुहू में रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस और उनकी एक झलक पाने के लिए पास खड़े प्रशंसक योगेश चव्हाण (28) को गोली लगी थी। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

टाइगर पुष्पा पार्क में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वे शाम सात बजे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया और फरार हो गए। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधु ने ली है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!