हरियाणा में बनेगा नया ऐतिहासिक कॉरिडोर, 10 हजार साल पुरानी विरासत होगी संरक्षित... राखीगढ़ी पर विशेष फोकस

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2026 05:47 PM

a new historical corridor will be built in haryana

हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और लोगों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक स्थलों का नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन

चंडीगढ़: हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने और लोगों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक स्थलों का नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कॉरिडोर में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों को भी जोड़ा जाएगा। वहीं, प्रदेश की करीब 10 हजार साल पुरानी विरासत की खोज और संरक्षण पर जोर रहेगा।

 
सरकार ने वर्ष 2031 तक संरक्षित स्मारकों की संख्या मौजूदा 72 से बढ़ाकर 120 से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 21 नए पुरातात्विक स्थलों पर खोदाई की योजना है। पहले चरण में 2026-27 के दौरान हिसार के सीसवाल में खोदाई होगी। राखीगढ़ी को प्रमुख पुरातात्विक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सरस्वती-सिंधु विरासत कॉरिडोर के तहत राखीगढ़ी, बनावली, कुनाल, बालू और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने की योजना है। इसके अलावा पानीपत, हिसार, जींद, पिंजौर और अन्य स्थानों के छह संग्रहालयों का नवीनीकरण किया जाएगा।

पंचकूला, राखीगढ़ी, कुरुक्षेत्र और झज्जर सहित विभिन्न स्थानों पर छह नए संग्रहालय भी विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक किलों, बावड़ियों, मंदिरों और अंग्रेजों के समय बने पुलों के संरक्षण के निर्देश दिए। विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हेरिटेज वॉक, मेले, उत्सव और स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!