हरियाणा की इन महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, तबादलों में मिलेंगें 10 अतिरिक्त अंक... हाईकोर्ट में सरकार का बड़ा फैसला

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2026 02:01 PM

major relief for unmarried female teachers in haryana

हरियाणा सरकार ने राज्य की 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब इन शिक्षिकाओं को तबादला नीति के तहत 10 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य की 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब इन शिक्षिकाओं को तबादला नीति के तहत 10 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है। यह फैसला शिक्षक तबादला नीति-2006 को अदालत में चुनौती दिए जाने के बाद लिया गया है।


सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने अदालत को आश्वस्त किया कि राज्य में पहले से ही विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिला शिक्षिकाओं को तबादले में अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को भी यह लाभ प्रदान किया जाएगा।


मामले के अनुसार, हरियाणा की पी.जी.टी. (PGT) शिक्षिका सूर्या मौदगिल व अन्य शिक्षकों ने अधिवक्ता रविंदर गोयल के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तबादला नीति को चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं की मुख्य दलील थी कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिला शिक्षिकाओं को अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान न करना उनके साथ सीधा भेदभाव है।

अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने नीति में संशोधन करने का आश्वासन दिया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ केवल याचिकाकर्ताओं तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हरियाणाभर की सभी पात्र अविवाहित शिक्षिकाएं इसके लिए दावा कर सकेंगी। नीति में जल्द संशोधन कर इसकी आधिकारिक जानकारी संबंधित शिक्षिकाओं तक पहुंचाई जाएगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!