Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2026 03:17 PM

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी समीर, जतिन और अंकित को शुक्रवार को मुंबई की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
सोनीपत: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी समीर, जतिन और अंकित को शुक्रवार को मुंबई की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस अदालत से आरोपियों की रिमांड की मांग करेगी, ताकि आपराधिक षड्यंत्र की गहरी परतों को खंगाला जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस वारदात के पीछे छिपे पूरे नेटवर्क, अवैध हथियारों की सप्लाई चेन और इस साजिश में शामिल अन्य संदिग्ध चेहरों को बेनकाब करना है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हमले के पीछे किन मास्टरमाइंड्स का हाथ था और इन आरोपियों को शरण या मदद कहां से मिली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों को पूछताछ और सीन रीक्रिएट करने के लिए हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम और पंजाब भी लाया जा सकता है। क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार हर एक सुराग को आपस में जोड़ने में जुटी हैं। माना जा रहा है कि इस रिमांड और पूछताछ के बाद मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां भी सामने आ सकती हैं।