सोनीपत में फोम के गोदाम में लगी भयानक आग, 2 मजदूरों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

Edited By Harman, Updated: 15 Oct, 2026 02:37 PM

massive fire breaks out at a foam warehouse in sonipat 2 workers dead

सोनीपत में अल सुबह फोम के एक गोदाम में ऐसी भीषण आग लगी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे फोम के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत में अल सुबह फोम के एक गोदाम में ऐसी भीषण आग लगी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे फोम के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोनीपत के गांव बरोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड की है, जहां अलसुबह आग लगी।इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, आग पर काबू पाने के बाद जब गोदाम के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया, तो एसडीआरएफ की टीम को दो कंकाल मिले जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील और कन्हैया लाल के रूप में हुई है जो इसी गोदाम में काम करते थे। एसडीआरएफ टीम के हेड राजेश ने इसकी जानकारी दी है। अब आग लगने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

वीओ-1 तस्वीरें सोनीपत के गांव बरोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित गोदाम की हैं, जहां अल सुबह आग ने भयानक रूप ले लिया। फोम के गोदाम में सुबह करीब 4 बजे आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा और गोदाम में लगे टिन शेड के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।इस घटना में दो‌ लोगों के कंकाल और तीन लोगों के गंभीर रूप घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों कंकालो की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील और कन्हैयालाल के रूप में हुई है जिन्हें पुलिस ने अब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अब कुंडली थाना पुलिस इस आगजनी की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

आग पर काबू पाने के बाद जब गोदाम के अंदर रोहतक से पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। टीन शेड के कारण अंदर तक पहुंचने में परेशानी आई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम अंदर पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान टीम को दो कंकाल मिले। एसडीआरएफ‌ टीम के हेड राजेश ने इसकी जानकारी दी है। दो कंकाल मिलने की खबर सामने आने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है।अब यह पता लगाना जरूरी है कि क्या आग लगने के समय गोदाम के अंदर कोई मजदूर मौजूद था और क्या कोई व्यक्ति लापता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!