हिसार में नाबालिग दोस्त पर केस दर्ज, खेलते-खेलते लाइसेंसी पिस्तौल से चला दी थी गोली...

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 08:47 AM

case registered against a minor friend in hisar

हिसार जिले के आदमपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आदमपुर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है

हिसार (विनोद): हिसार जिले के आदमपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आदमपुर थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतक के परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर आदमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में बच्चे के एक नाबालिग दोस्त को नामजद किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चों के हाथ तक लाइसेंसी हथियार कैसे और किन परिस्थितियों में पहुँचा। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह दर्दनाक हादसा कल शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। पुलिस को शिव कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल करीब 12 वर्षीय बच्चे को तुरंत आदमपुर के स्थानीय अस्पताल पहुँचाया। हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत हिसार के नागरिक अस्पताल रैफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 जांच अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में गोली चलने के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्चे घर में रखे किसी हथियार को देख या छू रहे होंगे, इसी दौरान अचानक ट्रिगर दबने से यह हादसा हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!