Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Oct, 2026 07:55 PM

हरियाणा के अंबाला में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को
अंबाला : हरियाणा के अंबाला में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACB ने यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) कार्यालय में तैनात एक महिला क्लर्क को कथित तौर पर 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान ऋचा कौशिक के रूप में हुई है, जो द्वितीय हरियाणा बटालियन NCC कार्यालय में अनुबंध आधार पर क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि ऋचा ने शिकायतकर्ता से नौकरी की सुरक्षा संबंधी पत्र मंजूर करवाने के बदले कुल 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
बाद में ACB की टीम ने कार्रवाई के दौरान ऋचा कौशिक को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 5,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)