हरियाणा में नौकरी के नाम पर बड़ी ठगी: सिपाही ने पूर्व मंत्री के नाम पर तीन महिलाओं से ठगे 6.92 लाख, केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2026 08:54 AM

major fraud in haryana under the guise of jobs

सिपाही पर नौकरी लगवाने के नाम पर तीन महिलाओं से 6.92 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रोहतक में पोस्टेड सिपाही ने अपना परिचय सांसद रहते हुए डॉ. अरविंद शर्मा की सिक्योरिटी से जुड़ा बताया। तीनों महिलाओं को एचकेआरएम में आंगनवाड़ी

जुलाना(विजेन्दर): सिपाही पर नौकरी लगवाने के नाम पर तीन महिलाओं से 6.92 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रोहतक में पोस्टेड सिपाही ने अपना परिचय सांसद रहते हुए डॉ. अरविंद शर्मा की सिक्योरिटी से जुड़ा बताया। तीनों महिलाओं को एचकेआरएम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलवाने का झासा दिया और 6 लाख 92 हजार रुपए ले लिए। आरोपी के कहे अनुसार जब महिलाओं को नौकरी नहीं मिली तो जुलाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

3 महिलाओं में एक EHC की पत्नी
जुलाना निवासी शुक्रिता ने जुलाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह एमए पास है और उसके पति रमन हरियाणा पुलिस में ईएचसी हैं। भौडसी में उनकी पोस्टिंग है। जुलाना में वह ज्योति के साथ मिलकर जिम चलाती है। गांव गढ़वाली निवासी रिंकू का जिम में आना जाना था। रिंक हरियाणा पुलिस में सिपाही हैं तथा फिलहाल रोहतक में पोस्टिड है। रिंकू ने खुद को हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को अपना जानकार बताया। उसने कहा कि वह सांसद रहते हुए उनकी सिक्योरिटी में रहा है।
 रिंकू ने मुझे, जुलाना की ज्योति और ब्रह्ममणवास की सोनिया को एचकेआरएम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाने का ऑफर किया। इसके लिए रिंकू ने हम तीनों से इसी साल जून में 6 लाख 92 हजार 150 रुपए लिए।

15 जुलाई तक ज्वाइनिंग का भरोसा
रिंकू ने बैक डेट से ज्वाइनिंग दिखाकर 15 जुलाई तक ज्वाइनिंग लेटर देने का भरोसा दिया। 15 जुलाई तक जब ज्वाइनिंग लटर नहीं मिले तो हमने रिंकू से बात की। रिंकू पहले हमें आश्वासन देता रहा। ज्वानिंग लेटर नहीं मिलने पर जब हमने अपने पैसे वापस मांगें तो रिंकू पहले समय देता रहा और फिर इंकार कर दिया। शुक्रिता की शिकायत पर जुलाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!